आमिर की तलाश से शाहरूख को खतरा?

ऐसा देखने में बहुत कम आता है कि जब कोई फिल्म अपने प्रदर्शन से पहले ही करोड़ो कमा ले लेकिन ऐसा हुआ है आमिर खान की कल रिलीज होने वाली फिल्म तलाश के साथ। तलाश ने अपनी रिलीज से पहले ही 135 करोड का बिजनेस कर लिया है। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यही सच है अगर यही हाल रहा और फिल्म लोगों को अच्छी लगी तो फिल्म तलाश साल की सबसे बड़ी हिट होगी और बड़े आराम से 200 करोड़ में शामिल हो जायेगी। जरूर पढ़ें- फिल्‍म का प्रिव्‍यू।

आमिर खान निर्मित फिल्म तलाश की निर्देशिका रीमा कागती है। फिल्म में आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की पटकछा रीमा कागती और जोया अख्तर ने लिखी है। फिल्म के नैना गाने ने अभी से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म में रानी मुखर्जी आमिर की पत्नी, करीना कपूर कार्ल गर्ल और आमिर खान पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म एक थ्रिलर है।

फिल्म के टिकट 25 तारीख से ही बिक रहे हैं। मुंबई में एक ही दिन में पहले तीन घंटे में फिल्म के 700 टिकट बिक चुके हैं। आमिर की यह फिल्म शाहरूख की सक्सेसफुल फिल्म जब तक है जान की मार्केट डाउन कर सकती है जिसने करीब 150 करोड़ का बिजनेस किया है। फिलहाल तो फिल्म के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं लोग टिकटों के लिए मारा-मारी कर रहे हैं, देखते हैं आमिर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती हैं।

जरूर देखें: इस फिल्‍म में हिट हीरो आमिर के हाथ लगी फ्लॉप बाइक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X