आमिर की ये कैसी 'तलाश'- प्रिव्यू

निर्माता- रितेश सिधवानी, आमिर खान, फरहान अख्तर
निर्देशक- रीमा कागती
कलाकार- आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी
संगीत- राम संपत

हर साल की तरह इस साल भी आमिर खान अपनी इकलौती और चर्चाओं से घिरी हुई फिल्म लेकर आ रहे हैं। 30 नवंबर को काफी इंतजार के बाद आमिर खान की फिल्म 'तलाश' रिलीज होगी। तलाश फिल्म पिछले साल से ही खबरों की सुर्खियों में बनी हुई थी क्योंकी ये फिल्म अक्टूबर 2011 में रिलीज होने वाली थी । लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज जून 1, 2012 तक के लिए टाल दी गयी। लेकिन आमिर के टेलीविजन डेब्यूट सत्यमेव जयते के चलते एक बार फिर से फिल्म की रिलीज टाल दी गयी और आखिरकार फिल्म को 30 नवंबर 2012 को रिलीज करने का फैसला किया गया।

कहानी- फिल्म की कहानी शुरु होती है एक पुलिस इंस्पेक्टर सुर्जन सिंह शेखावत (आमिर खान) से जो कि बहुत ही ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर है। शेखावत के पास एक मर्डर केस आता है और वो उस केस में इस कदर लिप्त हो जाता है कि उसकी शादी शुदा जिंदगी भी इस केस के घेरे में आ जाती है। इसी केस के दौरान उसकी मुलाकात रोजी (करीना कपूर) से होती है जो कि शेखावत से कहती है कि वो इस केस में उसकी बहुत मदद कर सकती है। शेखावत की जिंदगी में रोजी के आने से उसकी पत्नी (रानी मुखर्जी) खुद को काफी तन्हा महसूस करने लगती है और शेखावत और रोजी की बढ़ती नजदीकियों से वो काफी परेशान रहती है। शेखावत की निजी जिंदगी इस केस के चलते काफी तनावपूर्ण हो जाती है। ये केस उसकी जिंदगी में हर चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

जरूर देखें: इस फिल्‍म में हिट हीरो आमिर के हाथ लगी फ्लॉप बाइक

अब ये केस क्या है? इस केस का शेखावत से क्या संबंध है? रोजी और शेखावत का रिश्ता शेखावत की शादी-शुदा जिंदगी को किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है? और फिल्म का विलेन कौन है इन सभी बातों के जवाब जानने के लिए 30 नवंबर को जरुर जाएं तलाश देखने। तलाश से जुड़ी कुछ और बातें जानने के लिए देखिये ये तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X