सलमान-शाहरूख नहीं आमिर के करीब हैं रानी
आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर की फिल्म तलाश इस महीने की 30 तारीख को पर्दे पर आ रही है। एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के प्रति लोगों की बेताबी इस कदर है कि लोगों ने इस फिल्म के लिए एडवांस टिकट खरीदना शुरू कर दिया है। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए तीनों कलाकार हर टीवी चैनल में दिखायी पड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में तलाश की टीम पहुंची देश के बड़े न्यूज चैनल एबीपी के न्यूज रूम।
जहां सब ने तलाश के बारे में बहुत सारी बातें मीडिया से शेयर की। इसी बीच रानी मुखर्जी ने एक बड़ी बात कही कि आमिर खान उनके दिल के बेहद करीब हैं जिस पर आमिर खान ने कहा कि रानी तुम बिना डरे बोलो कि तुम मेरे दिल के करीब हो ना कि सलमान-शाहरूख के। जिस पर रानी मुस्कुराकर रह गयीं। रानी ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि एज ए कोस्टार आमिर खान के बारे में वो क्या कहना चाहेंगी।
तब रानी ने कहा कि फिल्मों में आने से पहले ही वो आमिर खान को जानती थीं, आमिर से जुड़ी हर बात वो जानती हैं तो वहीं उनकी जिदंगी की हर छोटी बात आमिर खान को पता है इसलिए मैं कह सकती हूं कि आमिर मेरे दिल के सबसे ज्यादा नजदीक हैं।क्लिक करें बॉलीवुड की टाप वैश्याएं, देखें तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
