तलाश वैश्याओं की: मीना से करीना तक, देखें तस्वीरें
रीमा कागती की फिल्म तलाश 30 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर। करीना की शादी के बाद यह पहली फिल्म है जो प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में वो एक वैश्या के किरदार में हैं। फिल्म में अपनी भूमिका लेकर काफी उत्साहित करीना ने कहा है कि यह किरदार उनकी अब तक की सारी फिल्मों से अलग है। फिल्म एक संस्पेंस थ्रिलर है इसलिए उन्होंने अपने करेक्टर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा बस इतना बोला कि वो फिल्म में कार्ल गर्ल बनी हैं।
ऐसा नहीं हैं कि करीना किसी फिल्म में पहली बार वैश्या के किरदार में हैं। इससे पहले भी वो चमेली फिल्म में वैश्या का रोल निभा चुकी हैं। चमेली कमर्शियली सक्सेसफुल तो नहीं हुई थी लेकिन हां समीक्षकों ने करीना की जमकर तारीफ की थी। वैश्या के किरदार को लेकर हमेशा से बातें होती रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि करीना जैसी टाप की अभिनेत्री ने वैश्या का रोल चुना है बॉलीवुड के ऐसे बहुत से हसीन चेहरे हैं जिन्होंने वैश्या का रोल निभाकर किरदार को अमर कर दिया।
आईये आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ खास चेहरों के बारे में


Click it and Unblock the Notifications











