तो ये हैं आमिर खान की फिल्म की तीन 'दंगल' SISTERS
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल में आमिर महावीर फोगावत का किरदार निभा रहे हैं और उनके इस रेसलर रोल के लिए चाहिए थी तीन लड़कियां। जहां कंगना रनौत ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था वहीं किसी और से भी बात नहीं बन रही थी। लेकिन अब आमिर की इस फिल्म की कास्टिंग दिक्कतें सुलझने में आ रहा है।
सुनने में आ रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी आमिर की बेटियों के रोल के लिए काफी परेशान थे क्योंकि कोई इसे करना नहीं चाह रहा था लेकिन फिलहाल इन तीन बेटियों के रोल के लिए तापसी पन्नू, अक्षरा हासन और दीक्षा सेठ का नाम लगभग फाइनल हो चुका है।
डायरेक्टर नितेश को तापसी की बेबी परफॉर्मेंस बहुत ही बेहतरीन लगी है। वैसे भी उन्हें फिल्म में एक पहलवान की बेटी बनना है और कुश्ती लड़नी है। बेबी में भी उनके फाइट सीन बेहद उम्दा थे। ऐसे में तापसी का फिल्म में होना बिल्कुल फाइनल है।
ALSO SEE: PICS: 'बेबी' में जेहादियों के छक्के छुड़ाने वाली CUTE तापसी पन्नू
वहीं नितेश को अक्षरा और दीक्षा का ऑडीशन भी काफी पसंद आया है। इसलिए इन दोनों का नाम भी लगभग फाइनल माना जा रहा है। अक्षरा हासन वैसे भी धनुष और अमिताभ बच्चन के साथ शमिताभ में डेब्यू कर चुकी हैं जबकि दीक्षा सेठ ने राजकपूर के नाती अरमान जैन के साथ लेकर हम दीवाना दिल से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
ALSO READ: इन कारणों से 'हिट' बेबी ने बजा दी 'फ्लॉप' डॉली की डोली की BAND!


Click it and Unblock the Notifications














