शाहरूख, सलमान से मिलने के लिए बेसब्र हैं आमिर खान!

[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने उन फिल्मों की लिस्ट बताई, जिनका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस लिस्ट में सबसे ऊपर है शाहरूख खान और सलमान खान की फिल्मों का नाम।

जी हां, तीनों खान के बीच भले ही कितनी ही तकरार की बात हो जाए। लेकिन बॉलीवुड की यह खान काफी मजबूती के साथ जुड़ी है। इस साल सलमान की दो फिल्में आ रही हैं, कबीर खान की 'बजरंगी भाईजान' और सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो'। आमिर ने अपने दोस्त की ये दोनों फिल्में देखने की इच्छा जताई है।

5 कारण: ये जोड़ी है बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!

वहीं, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही शाहरूख-काजोल की 'दिलवाले' को देखने के लिए आमिर बेसब्र हैं। आमिर कहते हैं, मुझे पूरी उम्मीद है कि ये फिल्में धमाल करेंगी। काफी समय के बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म देखने को मिलेगी। वहीं, शाहरूख-काजोल की जोड़ी को देखना भी दिलचस्प होगा।

हम्म.. वैसे आमिर खान ने बात तो सही कही है। इतने सालों के बाद शाहरूख- काजोल को देखने के लिए सिनेमाप्रेमी बेकरार हैं। दिलवाले की शूटिंग अभी जारी है। फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। वहीं, सलमान खान भी बजरंगी भाईजान की शूटिंग खत्म कर प्रेम रतन में लगे हैं।

शाहरूख, सलमान की STARDOM से कहीं आगे निकल चुके हैं ये ACTORS

आमिर खान की बात करें तो उनकी फिल्म 'दंगल' अगले साल दर्शकों के सामने आएगी। लिहाजा, बॉलीवुड की यह खान तिकड़ी एक बाद एक फिर बड़े पर्दे पर छाने को पूरी तरह से तैयार है। और इमें इनका इंतजार है....

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X