दंगल में दिखेंगे तीन अलग अलग आमिर!
[बॉलीवुड समाचार] दंगल के लिए आमिर खान जुट गए हैं। अभी फिल्म फ्लोर पर गई नहीं है कि फिल्म के बारे में खूब बात शुरू हो चुकी है। आमिर ने अपने जन्मदिन के मौके पर भी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि दंगल एक मज़ेदार पिता और बेटियों की कहानी है।
पर सूत्रों की मानें तो फिल्म में आमिर खान उम्र के तीन पड़ाव में दिखने वाले हैं। फिल्म में आमिर पहले एक जवान लड़के के रूप में दिखेंगे, फिर एक परिपक्व पहलवान और अंत में एक बूढ़े कुश्तीबाज और तीन बेटियों के पिता के रोल में।
TRAILER: आमिर की जगह ये है ब्योमकेश बख्शी का नया विलेन!
आमिर फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं फिल्म में आमिर की बेटियों के किरदार के लिए तापसी पन्नू, अक्षरा हासन और दीक्षा सेठ को लगभग फाइनल कर लिया गया है। दंगल में आमिर खान हरियाणवी पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं। पर फिल्म केवल उन पर आधारित है और बायोपिक नहीं है।
COMEDY DOSE: ऐश के राजा हिंदुस्तानी थे आमिर खान
दंगल के लिए फिलहाल आमिर पहलवानी और कुश्ती सीख रहे हैं और अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा आमिर हरियाणवी बोली को भी अपना रहे हैं। वो अपनी भाषा पर खासी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि ये काफी अलग है।
कहानी की Band: तो सलमान नहीं, आमिर कहते 'हम आपके हैं कौन'


Click it and Unblock the Notifications













