CLEAR HAI: अब आमिर खान के ऐसे भी दिन नहीं आ गए हैं कि सुलतान देखें!
कब से खबरें सुने ही जा रहे हैं कि आमिर खान सुलतान से डर गए हैं, आमिर खान सुलतान पर नज़र रख रहे हैं। उन बुद्धिजनों से निवेदन है कि एक बार सोचें - वो आमिर खान हैं, उन्हें अपनी फिल्म के लिए सुलतान को ताकने की ज़रूरत नहीं है।
[[#ChatpatiNews: अगली DDLJ में शाहरूख का पता नहीं...पर आमिर हैं!] ]
हर साल जो आदमी एक फिल्म लेकर आता है और सारे रिकॉर्ड तहस नहस कर के चला जाता है, यहां उसकी बात हो रही है। वो आदमी जिसने अमिताभ बच्चन को चैलेंज किया कि ब्लैक जैसी फिल्म बच्चों के लिए नहीं है तो फिर तारे ज़मीन पर बना कर दिखाया कि बच्चों को पढ़ाते कैसे हैं।
[[ क्रिस्मस रिलीज़ के लिए मेरी फिल्म परफेक्ट - सलमान] ]
यहां उस आमिर खान की बात हो रही है, जो 2 साल से एक ही फिल्म के पीछे मेहनत कर रहा है। ऐसे में उन्हें सलमान खान से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।
मुद्दे की बात ये है कि ना तो दंगल पहले आ रही है, ना बाद में। जब तय हुआ है फिल्म तभी आएगी यानि कि 23 दिसंबर को। और साल के अंत में इस साल का सबसे बड़ा धमाका करके चली जाएगी।
तब तक के लिए जान लीजिए, फिल्म की लेटेस्ट डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications

