#देशद्रोही_का_दंगल: ट्विटर पर तय हो रहा है देशद्रोही आमिर खान का देश और धर्म!
आमिर खान की दंगल का एक बेहद शानदार पोस्टर कल रिलीज़ हुआ। उन्होंने साबित किया कि उनका जो काम है - बेहतरीन फिल्में बनाना, वो उनसे बेहतर तरीके से कोई नहीं कर सकता। इतना दमदार पोस्टर, उतने ही दमदार मेसेज के साथ।
लेकिन इस पोस्टर के साथ ही लोगों ने एक बार फिर दिखा दिया कि सभ्यता और शिक्षा वाकई दो अलग चीज़ें हैं। क्योंकि आज सुबह से ही ट्विटर पर #देशद्रोही_का_दंगल ट्रेंड हो रहा है।

कारण - आमिर का वो बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें देश में असुरक्षा का माहौल देखकर डर लगता है। अब ट्विटर पर दंगल का बहिष्कार करने का कैंपेन चल ही रहा है तो आमिर खान का नया देश, मज़हब सब तय किया जा रहा है। कोई उन्हें सीरिया भेज रहा है तो कोई पाकिस्तान।
जहां कुछ का कहना है कि वो बांग्लादेश में सेफ रहेंगे वहीं कुछ ने उनके रहने के लिए सीरिया तय किया है। लोगों का मानना है कि वो काफी मेहनत से पैसे कमाते हैं और उसे आमिर खान पर खर्च नहीं करेंगे।
अब आप सोचेंगे कि ये बहिष्कार कल क्यों नहीं हुआ, तो कुछ देश...भक्तों का मानना है कि आज मंगल है और इसलिए आज से आमिर खान का अमंगल शुरू करेंगे। यानि कि दंगल का अमंगल।
इन ट्वीट्स में लोगों का स्तर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कोई उन्हें थप्पड़ मारने का एप चला रहा है तो कोई उन्हें शाहरूख खान से बड़ा देशद्रोही बता रहा है। आप खुद पढ़ लीजिए लोगों का स्तर -
वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस ट्रेंड का बहिष्कार किया और आमिर खान के खिलाफ ऐसा बोलने वालों को थोड़ा ज्ञान दिया। उनके तर्क भी सटीक थे और उन्होंने ऐसे लोगों को जमकर लताड़ा -


Click it and Unblock the Notifications


