सुलतान से ठीक दो दिन पहले....फिर शुरू हो गया आमिर का दंगल ड्रामा

आमिर खान क्लास के उस बच्चे की तरह हैं जो हमेशा 100 नंबर लाकर टॉप करता है लेकिन गलती से भी कोई 99 ले आए तो उसे खलबली मचने लगती है और वो सारे तिकड़म भिड़ा देता है ये जानने के लिए कि आखिर उसके 99 आए कैसे।
["मुझे तो दंगल और सुलतान दोनों ही करनी थी पर...."]

बस आजकल, सलमान खान की सुलतान को लेकर भी आमिर खान उसी बच्चे की तरह हो गए हैं। किसी को शक भी नहीं है कि दंगल सुलतान से लाख गुना बेहतर होगी। लेकिन फिर भी आमिर खान की बचकानी हरकतें बंद हो जाएं तो वो आमिर कहां।

salman khan aamir khan

अब उन्होंने सुलतान से ठीक दो दिन पहले दंगल का नया पोस्टर रिलीज़ करने की ठानी है। फिल्म रिलीज़ हो रही है दिसंबर में ऐसे में आज ही पोस्टर क्यों इसका कोई कारण नहीं है। बस आमिर को पोस्टर लाना है तो लाना है।

अब ऐसे में बोलने वाले कुछ तो बोलेंगे ही, तो कुछ का मानना है कि आमिर सलमान खान की सुलतान का नाम दंगल के साथ जोड़े रखना चाहते हैं और कुछ का कहना है कि आमिर खान सुलतान की एवज में दंगल भुना रहे हैं।
[CLEAR HAI: अब आमिर खान के ऐसे भी दिन नहीं आ गए हैं कि सुलतान देखें!]

हालांकि कुछ का मानना है कि आमिर सुलतान का नशा फीका करना चाहते हैं। अब ये 'कुछ' लोग कहां से आते हैं पता नहीं, क्योंकि आपको बुरा लगे या अच्छा, लेकिन फिलहाल सलमान खान जो स्टारडम इस देश में पा चुके हैं, उनके नशे को फीका करना नामुमिकन से भी परे बात है। बहरहाल, आमिर का दंगल पोस्टर आ ही रहा है, इंतज़ार करिए!
[सलमान के सामने हैं 6 KHAN RECORDS...बन पाएंगे सुपर सुलतान?]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X