8 साल की उम्र से आमिर की दिवानी थी करीना
आमिर खान निर्मित तलाश 30 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के लीड रोल में आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर है। करीना की शादी के बाद यह पहली फिल्म है जो कि प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में तलाश की पूरी टीम एबीपी न्यूज पहुंची जहां सबने इस फिल्म के साथ-साथ अपने जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि वो आमिर खान की बहुत बड़ी फैन हैं।
उन्होंने आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तब देखी थीं जब वो मात्र आठ साल की थी और रानी के साथ आयी उनकी फिल्म गुलाम के समय वो स्कूल में थीं। उस समय आमिर खान उनका क्रश हुआ करते थे। उस टाईम पर तो वह कल्पना भी नहीं कर सकती थीं कि वो एक दिन आमिर खान के साथ काम करेंगी इसलिए जब उनके साथ 3 इडियट्स में काम करने का मौका मिला तो यह मेरे लिए किसी ख्वाब से कम नहीं था।
यही नहीं आमिर खान ने भी कहा कि फिल्म अंदाज अपना अपना की शूटिंग के वक्त करीना सेट पर आती थी अपनी बहन करिश्मा के साथ, तब उसे देखकर कभी नहीं लगा था कि एक दिन यह मेरे साथ मेरी फिल्म में मेरी हिरोईन होगी। रियली टाईम इज अमेजिंग.. जो कुछ भी करवा सकता है।खबर है कि तलाश में करीना कपूर के साथ आमिर खान के काफी हॉट और बोल्ड सींस हैं। देखते हैं इन बातों में कितनी सच्चाई है क्योंकि सभी को करीना और आमिर से बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े धमाके की उम्मीद है।
जरूर देखें: इस फिल्म में हिट हीरो आमिर के हाथ लगी फ्लॉप बाइक


Click it and Unblock the Notifications
