"मुझे सलमान के साथ ये फिल्म करने में मज़ा आएगा" - आमिर खान
हाल ही में अंदाज़ अपना अपना सीक्वल की खबर से फैन्स काफी खुश हैं और जब आमिर खान से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी काफी एक्साइटमेंट में कहा कि इस फिल्म का सीक्वल सलमान के साथ करने में काफी मज़ा आएगा।
हालांकि माना जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट बिल्कुल नई होगी और आमिर खान और सलमान खान का इससे कोई लेना देना नहीं होगा। फिल्म के रीमेक और सीक्वल राइट्स अनुराग कश्यप की फैंटम फिल्म्स ने खरीद लिए हैं।
[अगली DDLJ में शाहरूख का पता नहीं...पर आमिर हैं!]
अंदाज़ अपना अपना ने 22 साल पूरे कर लिए लेकिन नए ज़माने भी ये पुरानी फिल्म आपको गुदगुदाने का माद्दा रखती है। इस बीच फिल्म के सीक्वल की खबरें आती रहीं और जाती रहीं। लेकिन अब फिल्म का सीक्वल कंफर्म हो चुका है।
फिल्म को बना रहे हैं विकास बहल। हालांकि क्वीन की सफलता के बाद शानदार जैसी फिल्म ने सबको थोड़ा हिला दिया। लेकिन विकास बहल धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है।
[#Nishaana: क्रिस्मस रिलीज़ के लिए मेरी फिल्म परफेक्ट - सलमान]
अब आमिर खान ने एक्साइटमेंट में सलमान के साथ काम करने की बात तो कह दी पर सलमान की सुलतान ने उन्हें खासा परेशान कर रखा है।
वैसे जानिए बड़बोलेपन में आमिर खान किस किस को क्या क्या कह चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications



