CHEATING: एक ही जैसी होगी.. आमिर की 'दंगल' और सलमान की 'सुल्तान'..
[गपशप] आमिर खान अपनी फिल्म 'दंगल' के लिए सलमान खान से काफी सीख लेते हुए दिख रहे हैं। पहले उन्होंने दंगल के लिए लुक और बॉडी बनाने के लिए सलमान के ही ट्रेनर की मदद ली। और अब लग रहा है कि आमिर कुछ और भी सुल्तान से लेना चाहते हैं।
जी हां, सुल्तान में हम इंटरनेश्नल स्तर की फाइटिंग सीन देखने वाले हैं। दो अमेरिकम सलमान की मदद कर रहे हैं, एक सलमान की ट्रेनिंग में साथ हैं, तो दूसरे स्टंट डबल का काम करेंगे। इसके साथ ही इंटरनेश्नल फाइनल टाइरॉन वूडली को भी हम फिल्म में देखने वाले हैं।
Must Read: 'बाहुबली 2' ने छोड़ दिया आमिर खान का रास्ता..
खैर, बता दें अब आमिर खान भी अपनी फिल्म दंगल में कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं। दंगल में भी हमें कुछ फाइटिंग सीक्वेंस अंतर्राष्टीय स्तर के दिखने वाले हैं। खासकर फिल्म का क्लाईमैक्स सीन..
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, आमिर खान की बेटियों की फाइटिंग सीन इंटरनेश्नल लेवल की होने वाली है। साथ ही फिल्म में चार इंटरनेश्नल फाइटर्स भी दिखने वाले हैं। दो पोलैंड से, एक कैमेरॉन से और एक यूके से। बता दें, फिल्म महावीर फोगट की जिंदगी पर आधारित है।
यहां देखते हैं सुल्तान और दंगल में क्या है कॉमन-


Click it and Unblock the Notifications



