ALERT: 'सुल्तान' vs 'दंगल'.. आमिर खान की तैयारी है जबरदस्त!
[गपशप] आमिर खान हाल ही में 'दंगल' की शूटिंग के दौरान सेट पर ही गिर गए और शायद उन्हें काफी चोट भी आई है। फिल्म की शूटिंग लुधियाणा के गुरु नानक स्टेडियम में चल रही थी।
आमिर लुधियाणा में पिछले 40 दिनों से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और खास बात यह कि इस फिल्म के लिए आमिर कोई बॉडी डबल का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे।
DHAMAKA: 'सुल्तान' में सलमान खान का एक ये भी रूप.. पहली बार!
लिहाजा, कुश्ती के सीन में जब सामने वाले पहलवान ने उनका कंधा पकड़कर गिराने की कोशिश की.. आमिर के मांसपेशियों में तनाव आ गया और वे सेट पर ही गिर पडे़।
कोई शक नहीं कि आमिर खान इस फिल्म के लिए जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं और करें भी क्यों न.. आखिर उनकी फिल्म से पहले ही 2016 की ईद में आने वाली है सलमान खान की 'सुल्तान'। आमिर इस फिल्म से काफी टेंशन में हैं।
बहरहाल, नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फिलहाल कुछ दिनों के लिए पोस्टपोंड हो गई है। यहां देखें सुल्तान और दंगल में क्या है कॉमन-


Click it and Unblock the Notifications



