PIC OF THE DAY: अपनी 'दंगल देवियों' के साथ आमिर ने किया सेल्फी डेब्यू
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान की दंगल के बारे में काफी दिनों से कोई चर्चा नहीं हो रही है। क्योंकि आमिर खान फिल्म में बहुत ज़्यादा व्यस्त हैं। दंगल का तीसरा शेड्यूल शुरू हो चुका है और सेट से आमिर खान ने किया अपना सेल्फी डेब्यू अपनी दोनों बेटियों के साथ।
फिल्म का तीसरा शेड्यूल लुधियाना में चल रहा है और आमिर खान इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। इस शेड्यूल में उनका साथ दे रही हैं उनकी दोनों छोटी बेटियां - ज़ायरा वसीम और सुहानी भटनागर जिनके साथ आमिर ने एक सेल्फी खींची।
[DHAMAKA: नो झगड़ा, एक ही में मिक्स हो रही हैं दंगल और सुल्तान!]
दोनों दंगल से अपना डेब्यू कर रही हैं और फिल्म में गीता और फोगत और बबीता कुमारी के बचपन का किरदार निभाएंगी। गौरतलब है कि दंगल पहलवान महावीर फोगत के जीवन पर बन रही बायोपिक है जहां आमिर खान चार बेटियों के पिता की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के लिए हाल ही में नच बलिए 7 कन्टेस्टेन्ट और फाइटर संग्राम सिंह को अप्रोच किया गया था जहां उन्हेें आमिर से फाइट करनी थी और हारना था। संग्राम ने यह कहकर ऑफर रिजेक्ट कर दिया कि वो आमिर खान के साथ काम करने के लिए हार नहीं सकते क्योंकि युवा उन्हें अपना आइडल मानते हैं।
जानिए दंगल के लेटेस्ट अपडेट -


Click it and Unblock the Notifications













