..................... Aamir Khan’s car rams into a two wheeler - Hindi Filmibeat

SHOCK: कार एक्सीडेंट और एक KHAN.. लेकिन इस बार कंट्रोवसी नहीं!

[बॉलीवुड न्यूज] कार एक्सीडेंट का नाम लेते ही, हम सबके दिमाग में सबसे पहला नाम आता है- सलमान खान। लेकिन बता दें, इस बार सलमान खान ने कुछ नहीं किया। बल्कि खबर आई है कि आमिर खान की कार से एक बाइक वाले का एक्सीडेंट हो गया है।

जी हां, हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को कोई चोट नहीं आई है। न ही उन्होंने बाइक वाले को वहां छोड़ दिया। एक्सीडेंट में बाइक वाले को गंभीर चोट आई थी। लिहाजा, आमिर खान तुरंत ही उसे नजदीकी अस्तपताल ले गए और भर्ती कराया।

MUST READ: आमिर खान को कभी माफ नहीं करेंगे सलमान खान.. दिया धोखा!

इसके साथ ही आमिर ने वहां की पुलिस को भी सारी जानकारी दे दी। बता दें, आमिर राजपुरी से पंचगनी जा रहे थे, जब यह घटना घटी। याद दिला दें, हाल ही में दंगल के सेट पर आमिर को भी काफी चोट आई थी। कुछ ही दिन पहले आमिर चोट से उभरे थे और फिल्म की शूटिंग शुरू की है।

ऐसे में यह एक्सीडेंट आमिर के लिए किसी बुरे ख्वाब से कम न होगी। बहरहाल, यहां देखते हैं कार एक्सीडेंट के साथ अब तक किन किन सितारों का नाम जुड़ चुका है-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X