आलिया कश्यप की सगाई में सुहाना खान और खुशी कपूर ने लूटी महफिल, साड़ी में दिखाया कातिलाना हुस्न

Aaliyah Kashyap Engagement: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सबसे अच्छी दोस्त हैं और जब मौका अपने दोस्त की सगाई का हो तो भला ये कैसे सज-धज कर नहीं पहुंचतीं?
सुहाना खान का लुक
सगाई पार्टी में पहुंची सुहाना और खुशी के वीडियो इंटरनेट पर सामने आए। पार्टी के लिए, सुहाना ने चमकदार धारियों वाली नीली साड़ी पहनी थी और इसे एक मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया था। स्टार किड ने अपने बालों को खुला रखा था और खूबसूरत झुमकों का एक पेयर पहना था। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ ट्विनिंग करता हुआ पर्स भी कैरी किया था।
यह भी पढ़ें- छोटे-छोटे कपड़ों में समंदर किनारे अपने हुस्न का जलवा दिखा रही थीं शर्लिन चोपड़ा, तभी आ गई पुलिस और...
खुशी कपूर की खूबसूरत साड़ी
दूसरी ओर, जाह्नवी कपूर की छोटी बहन ख़ुशी कपूर भी बहुत खूबसूरत लग रही थीं क्योंकि उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी और इसे सुनहरे ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन पर ये साड़ी खिल रही थी। उन्होंने बहुत कम मेकअप किया था लेकिन वह काफी बेहद ग्लो कर रही थीं।
यह भी पढ़ें- कैंसर को मात देने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई नई बीमारी, कहा- 'बदन के हर हिस्से में होता है दर्द'
आलिया और शेन ने की ट्वीनिंग
आलिया और उनके मंगेतर शेन की बात करें तो दोनों एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। पार्टी के लिए आलिया ने व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना था। उन्होंने हैवी ज्वेलरी सेट भी कैरी किया था और, शेन अपनी होने वाली पत्नी के साथ ट्विनिंग करते हुए एक सफेद कुर्ता सेट पहना था और इसे एक एम्बेलिश्ड जैकेट के साथ कैरी किया था।
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, अलाया एफ, अदिति भाटिया, कल्कि केकलां और अन्य हस्तियों को आलिया कश्यप-शेन ग्रेगोरी की सगाई पार्टी में पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications