..................... 68th filmfare awards nominations announcement salman khan KKBKKJ box office collection - Hindi Filmibeat

Highlights: 68वे फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन में 'गंगूबाई' और 'द कश्मीर फाइल्स' का दबदबा

Entertainment Live Blog

Entertainment Live Blog: 68वे फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म फेयर अवॉर्ड फिल्म जगत का जाना माना अवॉर्ड है। हर अभिनेता इसे पाने का सपना सजाए बॉलीवुड में कदम रखता है। अब हाल ही में, इस अवॉर्ड में नामांकित लोगों की घोषणा की गई। कुल 19 मुख्य श्रेणियों में नामांकन के साथ तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में कई पुरस्कार घोषित किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल इस अवॉर्ड फंक्शन को सलमान खान, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल साथ में होस्ट करेंगे।

खबरों की मानें तो आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू सहित दस नामांकन प्राप्त किए हैं, वहीं विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स भी प्रतियोगिता में शामिल है। वहीं, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा जैसी फिल्में भी इस साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्मों में शामिल हैं।

मनोरंजन जग के पल पल के अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Apr 25, 2023 9:21 PM

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है'की ये एक्ट्रेस है प्रेग्नेंट, लहंगा चोली में दिखाया बड़ा सा बेबी बंप

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Actress Pregnancy: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' की एक एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में एक अपडेट सामने आया है। शो की एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही हैं और जल्द ही वो अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है'की ये एक्ट्रेस है प्रेग्नेंट, लहंगा चोली में दिखाया बड़ा सा बेबी बंप
  • Apr 25, 2023 9:07 PM

    Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने दिखाई अपनी बेटी के रुम की खास झलक, शानदार वीडियो साझा करके फैंस को किया खुश

    Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, सोशल मीडिया पर लगातार बिपाशा बसु एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की एक वीडियो साझा किया है, जिसमे देवी और उनकी नर्सरी को दिखाया गया है।

  • Apr 25, 2023 8:41 PM

    Aishwarya Rai Bachchan: सलमान के साथ पुराने दिनों की ऐश्वर्या को आई याद, पीएस 2 के प्रमोशन के दौरान कही ये बात

    Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और अपने स्टाइल के साथ साथ अपनी शानदार सफल फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपने लंबे करियर में एक के बाद एक शानदार फिल्में ही हैं और साथ ही बेहद प्यारे किरदार निभाए हैं। वर्तमान समय में ऐश्वर्या पोन्नियिन सेलवन के दूसरे पार्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने सलमान संग अपने पुराने दिलों को याद किया। यह बात हर किसी के लिए काफी चौकाने वाली है।

  • Apr 25, 2023 8:10 PM

    Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की फिल्म योद्धा की नई रिलीज डेट आई सामने, फैंस के बीच दिखी उत्सुकता

    Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म योद्धा को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'योद्धा' में बिल्कुल अलग भूमिका के साथ लौट रहे हैं। ये फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है और योद्धा को अब एक नई डेट मिल गई है। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी स्टारर योद्धा अब 15 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Apr 25, 2023 8:09 PM

    ये फेमस एक्टर था Fahmaan Khan का सौतेला पिता, फैमिली के इस बड़े राज को एक्टर ने किया बेपर्दा

    Fahman Khan Father: फेमस टीवी एक्टर फहमान खान टेलीविजन शो 'धरम पत्नी' में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत रहे हैं। पूरा देश फहमान की एक्टिंग स्किल्स और गुड लुक्स का दीवाना है। कम ही लोग जानते हैं कि वह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता जेबिस्को के सौतेले बेटे हैं। फहमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने सौतेले पिता को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि उनके पिता एक जाने-माने एक्टर थे।

    ये फेमस एक्टर था Fahmaan Khan का सौतेला पिता, फैमिली के इस बड़े राज को एक्टर ने किया बेपर्दा
  • Apr 25, 2023 6:00 PM

    Aayush Sharma: अपनी पत्नी अर्पिता के सपोर्ट में आए आयुष, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    Aayush Sharma: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने हाल ही में अपनी पत्नी अर्पिता खान के सपोर्ट में आकार बात की और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। जाहिर है कि अर्पिता खान अपने मोटापे और अपने डार्क कर्लर की वजह से हमेशा ही ट्रोलिंग का सामना करती आई है, परंतु उन्होंने खुद कभी भी इसको लेकर अपनी राय नहीं रखी।

  • Apr 25, 2023 5:18 PM

    Mouni Roy: तो इस वजह से मौनी रॉय को अशनीर ग्रोवर ने किया अनफॉलो, वजह जानकार एक्ट्रेस भी हैरान

    Mouni Roy: सोशल मीडिया पर सेलेब्स एक दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करते ही रहते हैं, आए दिन देखने को मिल जाता है कि इसने उसको फॉलो कर दिया या फिर उसने इसको अनफॉलो कर दिया। ऐसे में हाल ही में जब शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के जज अशनीर ग्रोवर ने मौनी रॉय को अनफॉलो किया तो इस को लेकर फैंस से नाराजगी जताई।

  • Apr 25, 2023 4:31 PM

    प्रीति जिंटा के साथ नजर आए सलमान खान और पूजा हेगड़े

    प्रीति जिंटा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ सलमान खान और पूजा हेगड़े नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये ईद सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और लगातार तारीफें कर रहे हैं। सलमान खान के अलावा कई सितारे इस दौरान अर्पिता खान शर्मा के घर पर पहुंचे थे।

  • Apr 25, 2023 3:56 PM

    Shahrukh Khan: कश्मीर पहुंचे किंग खान, सामने आए वीडियो देख फैंस को नई फिल्म की लगी भनक

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इसमें देखा जा सकता है कि किंग खान इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंच गए हैं। जहां तक की फैंस तो अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर कहीं यहां पर अपनी नई फिल्म के सिलसिलें में तो नहीं आए हैं।

  • Apr 25, 2023 2:31 PM

    Dancing On The Grave: प्राइम वीडियो की नई डॉक्यू - सीरीज को लेकर शुरु हुआ विवाद, कानूनी पचड़े में फंसे सब

    Dancing On The Grave: बेव सीरिज और डॉक्यूमेंटी का जमाना है, ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई नई वेब सीरीज, फिल्में और डॉक्यूमेंटी रिलीज हो रही हैं। ऐसे में हाल ही में प्राइम वीडियो पर सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरिज डांसिंग ऑन द ग्रेव रिलीज की गई है, इसको लेकर कानूनी विवाद शुरु हो गया है।

  • Apr 25, 2023 1:49 PM

    Vidya Balan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से विद्या बालन हुई सम्मानित, हुई भावुक

    Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को हाल ही में शनमुखानंद हॉल में आयोजित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समारोह में एक्ट्रेस ने अवॉर्ड हासिल करते हुए भावुक हो गई थीं।

  • Apr 25, 2023 12:01 PM

    आर्या सीजन 3 से आई बड़ी अपडेट, सुष्मिता सेन के फैंस हो जाएंगे खुश!

    सुष्मिता सेन के लिए ओटीटी करियर शानदार रहा है और इस वक्त वो आर्या सीजन 3 को लेकर बिजी हैं। ताजा अपडेट की मानें तो सुष्मिता सेन इस वक्त जयपुर में हैं और आर्या सीजन 3 की शूटिंग को फिर से शुरु कर चुकी हैं। काफी जल्दी इस सीरीज के साथ सुष्मिता सेन वापस लौटेंगी और बड़ा धमाका करेंगी।

  • Apr 25, 2023 10:49 AM

    सेक्स रैकेट चलाती पकड़ी गई भोजपुरी एक्ट्रेस, 1 घंटे के 70 हजार... स्ट्रगल करने वाली मॉडल से कराती थी गंदा धंधा

    भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन यादव को जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सुमन स्ट्रगल करने वाली खूबसूरत लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई और इसका भांडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है जिनका नाम सुमन यादव बताया जा रहा है।

  • Apr 25, 2023 10:34 AM

    नुसरत भरुचा ने फिर साझा की बोल्ड तस्वीरें

    नुसरत भरुचा इस वक्त इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और लगातार वो अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस वक्त उन्होने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि काफी पसंद की जा रहीं हैं। लोगों को उनका ये अंदाज बेहद शानदार लग रहा है। अक्सर देखा जाता है कि नुसरत अपनी तस्वीरों से लोगों के दिल जीतती हैं।

  • Apr 25, 2023 10:23 AM

    किसी का भाई किसी की जान Day 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने सिनेमाघरों में चार दिन गुजार लिये हैं और फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महत्वपूर्ण मंडे टेस्ट भी शानदार तरीके से पार कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने 10-11 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ चार दिनों में 'किसी का भाई किसी की जान' की कुल कमाई 77-79 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ पार जा चुकी है।

    किसी का भाई किसी की जान Day 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • Apr 25, 2023 9:30 AM

    आलिया भट्ट ने खरीदी करोड़ो की प्रॉपर्टी, बहन शाहीन को भी की गिफ्ट

    आलिया भट्ट एक बार फिर अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए एक शानदार घर खरीदने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं, आलिया ने अपनी प्यारी बहन शाहीन भट्ट को भी दो आलीशान फ्लैट गिफ्ट किए हैं। 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' के लिए बांद्रा वेस्ट में एक शानदार घर खरीदा है। यह घर 2,497 वर्ग फुट में फैला हुआ है और 'एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड' पाली हिल (मुंबई) में स्थित है। न केवल अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए, बल्कि आलिया ने अप्रैल 2023 में अपनी बहन शाहीन भट्ट के लिए भी काफी महंगी शॉपिंग की। 'प्राइज सर्टिफिकेट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के जुहू में स्थित दो आलीशान फ्लैट बहन शाहीन को गिफ्ट किए हैं।

  • Apr 25, 2023 9:10 AM

    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने सोशल मीडिया पर क्यों खोले घर के राज, अब उठाया पर्दा

    आलिया सिद्दीकी ने चौंकाने वाला बयान दिया है और बताया है कि उन्होंने नवाज को लेकर सार्वजनिक बयान क्यों दिया है। एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उन्हें नवाज के साथ अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के बारे में सार्वजनिक रूप से क्यों बात करनी पड़ी। आलिया ने कहा, 'मुझे इन चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करनी पड़ी क्योंकि मैं बहुत पीड़ित थी। मुझे ऐसा लगा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो मेरा दम घुट जाएगा। केवल मैं ही जानती हूं कि मैं मानसिक रूप से किस दौर से गुजरी हूं। अगर कोई व्यक्ति अपने निजी मामलों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करता है तो उसे किस तरह की पीड़ा होती है, इसकी कल्पना की जा सकती है।'

  • Apr 25, 2023 8:54 AM

    रूमर्ड BF विजय वर्मा के साथ तमन्ना भाटिया ने एंजॉय की डिनर डेट, सामने आईं तस्वीरें

    ग्लैमर वर्ल्ड के न्यू रूमर्ड कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को हाल ही में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बी-टाउन के न्यूली रूमर्ड कपल हैं, जिनके अफेयर की खबरें आए दिन लाइमलाइट में रहती है। डेटिंग की खबरों के बीच तमन्ना और विजय को फिर से मुंबई में स्पॉट किया गया। दोनों एक ही कार में सवार दिखे। तमन्ना और विजय मुंबई के जुहू स्थित एक रेस्तरां में डिनर डेट एंजॉय करते हुए नजर आए। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

  • Apr 25, 2023 8:30 AM

    R Madhavan ने Kangana Ranaut की तारीफों के बांधे पुल, कहा- 'ये वो एक्ट्रेस नहीं जो पुरुषों से थप्पड़ खाकर चली जाएं'

    कंगना रनौत अपने 'तनु वेड्स मनु' को-स्टार की तारीफ करती नहीं थकती हैं। तो वहीं अब माधवन ने भी कंगना की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी जीवन की कई मजबूत महिलाओं का जिक्र किया जिसमें से एक कंगना भी नाम लिया। कंगना रनौत पर बात करते हुए आर माधवन ने आगे कहा, वो एक शानदर एक्ट्रेस हैं, जो अपने किरदार के लिए काफी कुछ करती हैं। हर तरह के जॉनर्स वो फिल्मी पर्दे पर प्ले करती रहती हैं। मैं तो हैरान रह जाता हूं।' इस इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत को लेकर भी आर माधवन से सवाल किया गया, 'कंगना रनौत या शालिनी, इन जैसी मजबूत महिलाओं के साथ काम करने की खुशकिस्मती के बारे में बात करूं तो इन सभी महिलाओं का अपना एक ओपिनियन है. आप इन पर जोर नहीं चला सकते. ये सशक्त महिलाएं हैं जो अपने तरीके से काम करना पसंद करती हैं. ये वो पारंपरिक एक्ट्रेस नहीं जो आती हैं और कुछ फिल्मों में डांस करती हैं, पुरुषों से थप्पड़ खाती हैं और चली जाती हैं.'

Read more about: entertainment live blog
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X