..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin fame actress tanvi thakker is pregnant and did maternity photoshoot - Hindi Filmibeat

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है'की ये एक्ट्रेस है प्रेग्नेंट, लहंगा चोली में दिखाया बड़ा सा बेबी बंप

Tanvi Thakkar

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Actress Pregnancy: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' की एक एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में एक अपडेट सामने आया है। शो की एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही हैं और जल्द ही वो अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

तन्वी का मैटरनिटी लुक
'गुम है किसी के प्यार में' में विराट की बुआ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर काफी दिनों से शो में से गायब हैं और इसके पीछे की वजह उनकी प्रेग्नेंसी है। 38 साल की एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस लाल रंग के लहंगा-चोली में पोज दे रही हैं। उन्होंने ट्रांसपेरेंट दुपट्टे के पल्लू से अपना चेहरा ढका था। एक्ट्रेस ने गोल्डन चोकर, इयररिंग्स, मांग टीका, नथ, हाथ फूल और बैंगल्स से अपने लुक को पूरा किया था।

गोदभराई रस्म
तन्वी ठक्कर की हाल ही में गोद भराई की रस्म भी हुई, जिसमें उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने जमकर मस्ती की। तन्वी ठक्कर की गोदभराई के वीडियोज काफी ज्यादा वायरल भी हुए थे। एक्ट्रेस ने इस इवेंट बेबी शॉवर में येलो कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

तन्वी के पति
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तन्वी ठक्कर के पति भी एक फेमस एक्टर हैं उन्होंने साल 2021 में आदित्य कपाड़िया नाम के एक्टर से शादी की थी। आपको बता दें कि आदित्य 'शाका लाका बूम बूम', 'जस्ट मोहब्बत', 'जानवर', 'बस एक चांस' जैसी फिल्म और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं तन्वी के करियर की बात करें तो तन्वी 'बहू हमारी रजनीकांत', 'पवित्र रिश्ता', 'सास बिना ससुराल', 'मधुबाला' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X