Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 4 Box Office: सलमान खान का जलवा जारी, सोमवार को भी फिल्म की पकड़ मजबूत

kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-day-4-box-office-collection-salman-khan-s-film-whopping-numbers-on-monday

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 4 Box Office: सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने सिनेमाघरों में चार दिन गुजार लिये हैं और फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महत्वपूर्ण मंडे टेस्ट भी शानदार तरीके से पार कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने 10.17 करोड़ की कमाई की है।

ईद वीकेंड पर 50 करोड़ से ऊपर कमाई के बाद, फिल्म ने सोमवार को भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए रखी। 21 अप्रैल को रिलीज हुई इस एक्शन- फैमिली एंटरटेनर को सिंगल स्क्रीन्स पर काफी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर चार दिन

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.81 करोड़ की औसत शुरुआत के बाद, सलमान खान की फिल्म ने दूसरे दिन 62.89% की उछाल के साथ 25.75 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन (रविवार), फिल्म ने एक शानदार पकड़ बनाते हुए 26.61 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी शायद सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

चार दिनों का कुल कलेक्शन

रविवार की तुलना में लगभग 60% गिरावट के साथ, फिल्म ने 4 दिन (यानी 24 अप्रैल) को 10.17 करोड़ की कमाई की है। निश्चित रूप से, यह एक बेहतरीन आंकड़ा है। इसी के साथ चार दिनों में 'किसी का भाई किसी की जान' की कुल कमाई 78.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ पार जा चुकी है।

किसी का भाई किसी की जान

इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश, भूमिका चावला जैसे कलाकार हैं। फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पारी कहां तक पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X