VIDEO: सुल्तान का गाना सुन लिया.. अब आई 'लेडी दबंग' की बारी.. धमाकेदार जलवा!
सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अकीरा' का पहला गाना रिलीज किया गया है। फिल्म में सोनक्षी सिन्हा नए एक्शन अवतार में नजर आएंगी। कोई शक नहीं कि ट्रेलर की तरह यह गाना भी धमाकेदार है। गाने की टाइटल है - रज रज के.... खास बात यह है कि इस गाने को खुद सोनाक्षी ने ही गाया है।
ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अकीरा तमिल Mouna Guru की हिंदी रीमेक है। जहां सोनाक्षी लीड रोल में दिखेंगी। जबकि सोनाक्षी के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, उर्मिला मातोंडकर, अमित साध, मिथुन चक्रवर्ती भी दिखेंगे।
फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार
अकीरा एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत की है। बता दें, ए आर मुरुगदास के साथ सोनाक्षी पहले फिल्म हॉलीडे में काम कर चुकी हैं। यह फिल्म सुपरहिट थी।
यहां सुनें फिल्म का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications


