साल 1973 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ' ज़ंज़ीर ' एक बॉलीवुड एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक और निर्माता प्रकाश महरा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, प्राण, ओम प्रकाश, राम सेठी और अजित खान मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। इसी फिल्म से अमिताभ को एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा था।