ये साली आशिकी (2019)
ये साली आशिकी कहानी
ये साली आशिकी एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसको चिराग रूपारेल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वर्धन पुरी और शिवालिका ओबेरॉय लीड रोल में है।
साहिल मेहरा (वर्धन पुरी) और मीति देवड़ा (शिवालिका ओबेरॉय) की मुलाकात शिमला के होटल मैनेजमेंट कॉलेज में होती है। जहां साहिल पहली नजर में ही मीति को दिल दे बैठता है। वहीं, कुछ मुलाकातों के बाद मीति भी प्यार का इज़हार करती है। लेकिन क्या इनका प्यार इतना सच्चा, इतना मासूम है? शायद नहीं। "ये साली आशिकी" प्यार का एक क्रूर, वीभत्स चेहरा दिखाती है, जो कि बाकी फिल्मों से काफी अलग है।
फिल्म की कहानी कॉलेज के दिनों से होती हुई प्यार, धोखा, नफरत, पागलपन, प्रतिशोध तक पहुंच जाती है। मीति के प्यार में पागल में साहिल अपने दोस्तों और चाहने वालों से दूर हो जाता है। उसकी हिंसक प्रवृति बाहर आने लगती है, इसी का फायदा उठाते हुए मीति एक झूठी घटना में फंसाकर उसे पागलखाने तक पहुंचा देती है। अब यहां से शुरु होती है साहिल के नफरत की दास्तां।
यदि आपको मामूली रोमांटिक फिल्मों से अलग प्यार में संस्पेंस थ्रिलर का तड़का देखना पसंद है तो "ये साली आशिकी" देख सकते हैं। फिल्म में एक दृश्य अमरीश पुरी की याद भी दिलाता है, जहां वर्धन पुरी कबूतरों को दाना खिलाते हुए 'आओ.. आओ..' बोलते हैं।