वो लम्हे साल 2006 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इस फिल्म में शाइनी आहूजा और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नज़र आये है।
ये फिल्म, परवीन बॉबी की ज़िन्दगी पर आधारित है, जब वह अपनी मानसिक बीमारी से लड़ रही थी, और उनका रिश्ता महेश भट्ट के साथ था। बॉबी का किरदार कंगना ने निभाया है, और उनकी ये परफॉरमेंस, उनकी बेस्ट परफॉरमेंस में गिनी जाती है।