वजह तुम हो एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल पांड्या ने किया है। फिल्म में सना खान, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 16 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी ये है कि एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर एक अंजान शख्स को ब्लैकमेल करने के लिए कॉल करता है और खुद ही मुसीबत में फंस जाता है। उसके सामने एक लाइव मर्डर मिस्ट्री केस है। कोई अंजान शख्स ग्लोबल टाइम्स नेटवर्क के मालिक राहुल ओबरॉय (रजनीश दुग्गल) का सिस्टम हैक कर, बार-बार लाइव मर्डर टेलीकास्ट करता है। इसी वजह से शक की सुई राहुल पर आती है। आखिरकार मामला कोर्ट तक पहुंचता है। रणवीर (गुरमीत चौधरी) पुलिस के वकील होते हैं तो ओर सिया (सना खान) राहुल के वकील हैं। भले प्रोफेशनली कोर्ट में आमने-सामने लड़ रहे रणवीर और सिया असल में रिलेशनशिप में रहते हैं और यही कहानी है और आखिर में कबीर (शरमन जोशी) इस केस गुत्थी सुलझा पाते हैं या नहीं, लाइव मर्डर कौन करता है और इसके साथ ही कई और नई नई बातें सामने आते रहती हैं।