वर्जिन भानुप्रिया एक कॉमेडी ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन अजय लोहान ने किया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट में उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी, अहम् भूमिका में नज़र आयी है । ये फिल्म बड़े परदे पर 16 जुलाई 2020 को रिलीज़ होने वाली है। देश भर में फैली महामारी के कारण इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज़ किया गया है ।
कहानी
फिल्म की कहानी एक 20 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम भानुप्रिया है। जो अपने लव पार्टनर का प्यार पाने को बेताब है लेकिन हर बार उसे इस मामले में निराशा ही मिलती है। भानु अपने दोस्त रूकुल से रिलेशनशिप हर चीज़ पर हमेशा सलाह लिया करती थी। लेकिन आखिर में उसे असफलता ही मिलती थी।
लेकिन आखिर में भानु एक लड़के से मिलती है, जिसका नाम अभिमन्यु रहता था। भानु को अभिमन्यु से मिल कर ऐसा लगता है के यही वो सपनो का राजकुमार है जिसके साथ वह रिलेशनशिप में आ सकती है,लेकिन क्या ऐसा हो पाता है? यही इस फिल्म की कहानी है।