फिल्म विराम बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के खास प्रसिद्ध स्थलों जैसे मैगी पॉइंट, राजपुर रोड,असूरी रोड पर शूट किया गया है। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म को 70 वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। फिल्म सिनेमाघरों में 1 दिसम्बर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी नरेंद्र झा के इर्द-गिर्द घूमती है, फिल्म में नरेंद्र एक वकील की भूमिका में हैं। फिल्म में टर्निंग पॉइंट तब आता है जब उनकी बीवी की अक्स्मक मौत हो जाती है, जिसके बाद उनकी जायदाद हड़पने के लिए कुछ लोग एक लड़की को उनके घर भेजते हैं। लड़की उम्र में उनसे काफी छोटी होती है।
लड़की को बाद में झा से प्यार हो जाता है। उनके वकील दोस्त की भूमिका निभाने वाले सतीश शर्मा, नरेंद्र झा की मौत के बाद उनकी वसीयत पढ़ते हैं। फिल्म में दून के राहत खान ने भी भूमिका निभाई है।