X
ऊंचाई
Adventure | Drama | 11 Nov 2022 |
Hindi

ऊंचाई कहानी

ऊंचाई एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशन सूरज बड़जात्या द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आयेंगें। यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को  सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
फिल्म के निर्माता महावीर जैन और नताशा मालपानी ओसवाल हैं। 

कहानी 
फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है, नेपाल में पैदा हुए भूपेन (डैनी डेन्जोंगपा) का सपना है कि वह अपने दोस्त अमित (अमिताभ बच्चन), ओम (अनुपम खेर) और जावेद (बोमन ईरानी) के साथ एवरेस्ट पर चढ़े। लेकिन ट्रेक की सबसे बड़ी चुनौती है उनकी उम्र.. चारों दोस्त वरिष्ठ नागरिक हैं और एवरेस्ट चढ़ना उनके लिए असंभव सा काम था। भूपेन के सपने को बाकी तीनों दोस्त टालते गए.. लेकिन उन्हें झटका तब मिलता है, जब एक दिन अचानक ही चारों में सबसे फिट रहे भूपेन की मृत्यु हो जाती है। दोस्त के जाने का दुख ही उनकी प्रेरणा बनती है और वे अपने दोस्त की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक पर जाने का फैसला करते हैं। इस सफर के दौरान वो माला (सारिका) से जुड़ते हैं। तमाम व्यक्तिगत, भावनात्मक और उम्र संबंधी बाधाओं से लड़ते हुए.. क्या ये चारों भूपेन की अंतिम इंच्छा को पूरा करने में सफल होते हैं? यही इस फिल्मऊंचाई की कहानी में बेहद उम्दा तरीके से दर्शाया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+