उमराव जान वर्ष 2006 में रिलीज हुई फिल्म है, जोकि उर्दू नावेल उमराव जान अदा पर आधारित है। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म उमराव जान में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इसके अलावा फिल्म में सहायक भूमिका में शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, दिव्या दत्ता, हिमानी शिवपुरी, कुलभूषण खरबंदा आदि नजर आये।