उमराव जान साल 1981 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड बायोग्राफी थी, जिसका निर्देशन मुज़फ्फर अली ने किया था। ये फिल्म, उमराव जान अदा नाम की एक उपन्यास पर आधारित, जिसे मिर्ज़ा हादी रुस्वा ने लिखा है। उमराव जान, लखनऊ की एक तवायफ उमराव की कहानी है, जो बचपन में अमरीन थी और एक घटना के बाद वह कोठे पर आ जाती है। इस फिल्म में रेखा ने उमराव जान का किरदार निभाया था। आपको बता दे ये फिल्म रेखा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है।