तुम्हारी सुलू एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में विद्या बालन और मानव कॉल हैं। इस फिल्म में विद्या का किरदार बेहद मनमौजी शख्स का है। वो एक घरेलू महिला का किरदार निभा रही हैं जो रेडियो जॉकी बन जाती है। फिल्म की टैग लाइन है 'मैं कर सकती है'। विद्या के पति का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं। फिल्म 17 नवंबर 2017 को रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी
अपने मिडिल क्लास लाइफस्टाइल में भी सुलोचना (सुलु) किसी भारतीय वंडर वुमन से कम नहीं है। वो अपने बेटे के स्कूल में चम्मच और नींबू के सभी रेस जीत जीतती है और अपने दुपट्टे को केप की तरह पीछे फेंकती है। उनके जुड़वा भाई/बहन हमेशा कमेंट करते हैं कि कैसे उनके पास फॉर्मल डिग्री नहीं है लेकिन इससे उसके आशावादी होममेकर एट्टिट्यूड पर कोई अंतर नहीं आता है।
सुलु को आखिरकार लेट नाइट आरजे की जॉब मिल जाती है। उसके पति अशोक (मानव कौल) काफी सपोर्टिव है। धीरे-धीरे सुलु को एहसास होता है कि बिना चेहरे के इस स्टारडम के कारण उसकी गृहस्थी पर असर पड़ रहा है और इसका अर्थ है बतौर पैरेंट अपनी जिम्मेदारी ना निभाना। उसके भाई/बहन भी उसपर सवाल उठाते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या सुलु आसानी से सबकुछ छोड़ देगी।