तू झूठी मैं मक्कार कहानी
तू झूठी मैं मक्कार (TJMM) एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे लव रंजन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं, साथ ही बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया और कई अन्य सहायक कलाकार भी भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आयें हैं। इसके अतिरिक्त, यह रणबीर कपूर की रोम-कॉम शैली में है जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहें थे।
रिलीज: यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बता दें के फिल्म का टाइटल 14 दिसंबर 2022 को रिलीज हुआ है।
कहानी
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे खिलाडी लड़के की है, जो रोमांटिक रिलेशन का किंग होता है, और उसकी कहानी में पागलपन तब शुरू होता है, जब उसे एक ऐसी लड़की मिलती है जो उसके टक्कर की अपोजिट खिलाडी रहती है। यह फिल्म, एक जबरदस्त प्यार और दिमाग की कहानी है, जिसमे प्यार का खेल शुरू किया जाता है।
फिल्म की कहानी शुरू होती है दिल्ली के अमीर बिजनेस परिवार का बेटा है मिकी (रणबीर कपूर), जो अपने दोस्त डबास (अनुभव सिंह बस्सी) की बैचेलर पार्टी में टिन्नी (श्रद्धा कपूर) से मिलता है और पहली नजर में ही आकर्षित हो जाता है। टाइमपास की तरह शुरु हुआ रिश्ता गंभीर हो जाता है और दोनों की बात शादी तक पहुंच जाती है।
टिन्नी 9-5 जॉब करने वाली एक इंडिपेंडेंट लड़की है, वहीं दिल्ली में मिकी अपनी मां (डिंपल कपाड़िया), पिता (बोनी कपूर), दादी (जतिंदर कौर), बहन (हसलीन कौर), बहनोई (अंबर राणा) और भतीजी स्वीटू (इनायत वर्मा) के साथ रहता है। परिवार में सभी खुले विचारवाले हैं, लिहाजा जल्द ही टिन्नी को अपना भी बना लेते हैं। लेकिन फिर आता है ट्विस्ट। दोनों के रिश्ते में दरार आ जाती है और दोनों अलग हो जाते हैं। कुछ वक्त के बाद जब दोनों दोबारा आमने सामने आते हैं और कई बातें खुलती हैं। क्या एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए दोनों सुलह कर पाएंगे? इसी के इर्द गिर्द घूमती है इस फिल्म की कहानी।
संबंधित