त्रिभंगा एक आगामी नेटफिल्क्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रेणुका सहाने कर रहीं है। इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन है। फिल्म में काजोल, तन्वी आज़मी और मिथिला पालकर, लीड रोल में नज़र आयेंगे।
कहानी - फिल्म की कहानी, एक ही परिवार की तीन महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ही परिवार की तो है लेकिन अलग-अलग पीढ़ियों से जुडी हुई है।
इस फिल्म की शूटिंग 14 अक्टूबर को शुरू हुई और 8 दिसंबर 2019 को ख़त्म हुई, फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से मुंबई में हुई है। फिल्म 15 जनवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है।
फिल्म का ट्रेलर 4 जनवरी 2021 में रिलीज़ किया गया है।