ट्रायल पीरियड एक कॉमेडी ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन आलिया सेन शर्मा द्वारा किया गया है। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और मानव कॉल लीड रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे हैं। बता दें यह फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी। कहानी इस फिल्म की कहानी में एक माँ और बच्चे को दिखाया जाता है, माँ और बच्चा घर में अकेले रहते हैं, बेटे को हमेशा पापा की कमी सताती थी, ऐसे में वह बच्चा टीवी देखते हुए एक ऐसी कम्पनी एक ऐसी कम्पनी का ऐड देखता है, जो हर चीज डिलीवर कर सकती है, नए पापा भी। वह एक नए पापा का ट्रायल आर्डर देता है। और कुछ दिनों बाद वह नए पापा के रूप में मानव कॉल को उनके घर में डिलीवर किया जाता है। अब इस ट्रायल समय में बच्चे को नए पापा अच्छे लगेंगे या नहीं यही इस फिल्म की कहानी है। रिलीज यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा परे फ्री स्ट्रीम की जा रही है।
रिश्ते खून से ही जुड़े हों यह जरूरी नहीं है। फिल्म 'ट्रायल पीरियड' आधुनिक परिवारों के प्रेम और जटिलताओं की कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि खून के रिश्ते से ज्यादा महत्वपूर्ण भावनात्मक रिश्ते होते हैं।
नवभारत टाइम्स
'ट्रायल पीरियड' एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी है, कुछ इमोशनल कर देने वाले सीन हैं, खासकर किरदारों के बीच की केमिस्ट्री अच्छी लगती है।