विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित फिल्म ट्रैप्ड एक बॉलीवुड ड्रामा है। फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मानेना के साथ फेंटम फिल्म्स के बैनर के तहत सह-निर्मित किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव, गीतांजली थापा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 17 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की कहानी
शौर्य (राजकुमार राव) मन ही मन में अपनी सहकर्मी नूरी (गीतांजली थापा) को पसंद करता है। कई बार सोच विचार हां ना करने के बाद वो अपना प्यार कुबूल करता है। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार होता हैं लेकिन नूरी की एक एक शर्त होती है कि उसे खुद का एक फ्लैट खरीदना होगा। शौर्य को आखिरकार एक Isolated फ्लैट अच्छी सोसाइटी में मिल जाता है और वो शिफ्ट भी कर जाता है। बदकिस्मती से वो अपने ही फ्लैट में लॉक हो जाता है। उसे आखिरकार कैसे इस अंधेरे और अलगाव से मुक्ति मिलेगी ये देखने के लिए आपको सिनेमाघरों तक जाना पड़ेगा।