ट्रैफिक एक बॉलीवुड रोड थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राजेश पिल्लई ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2011 में आयी मलयाली फिल्म ट्रैफिक का रीमेक है। फिल्म में मनोज बाजपयी, जिम्मी शेरगिल,प्रसनजीत चटर्जी,दिव्या दत्ता, अमोल पाराशर, मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 6 मई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
एक सच्ची घटना से प्रेरित इस कहानी में मौत के द्वार पर खड़े एक युवक के दिल से दूसरे छोर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रही युवती के हृदय प्रत्यारोपण की जद्दोजहद को काफी संवेदनशील तरीके से दर्शाया गया है।