तुलसीदास जूनियर एक आगामी बॉलीवुड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मृदुल गुप्ता द्वारा किया गया है। इस फिल्म में संजय दत्त, राजीव कपूर और वरुण बुद्धदेव, मुख्य भूमिका में नज़र आयें हैं। फिल्म के निर्माता, आशुतोष गोवारिकर और भूषण कुमार है। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी में 68वां राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार मिल चूका है।
कहानी
तुलसीदास एक स्नूकर खिलाड़ी है, जो 'केवल अपने बेटे के लिए खेलता है'। लेकिन एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में तुलसीदास अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी से हार जाता है। उसका बेटा जूनियर तुलसीदास अपने पिता के सपने को पूरा करने का फैसला करता है और इसके लिए वह पूर्व स्नूकर चैंपियन 'मोहम्मद सलाम' की मदद लेता है। यही इस फिल्म की कहानी है।
फिल्म 21 मई 2022 को रिलीज की गयी है।