तो बात पक्की वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन केदार शिंदे ने किया है। फिल्म में तब्बू, शरमन जोशी, वत्सल सेठ, युविका चौधरी, अयूब खान आदि नजर आये थे।
कहानी
कहानी - राजेश्वरी (तब्बू) फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। उसकी शादी हो चुकी है विनय (अयूब खान ) से । विनय बैंक में कैशियर है। उनके दो बच्चे हैं। फैमिली में इन चारों के अलावा तब्बू की छोटी बहन निशा भी है। राजेश्वरी चाहती है कि उसकी बहन की शादी हाई सोसायटी में हो। वह अपनी सक्सेना बिरादरी में सबसे ऊंची जगह निशा को ब्याहना चाहती है। इसके लिए राजेश्वरी अपने मकान का सहारा लेती है। वह राहुल (शरमन जोशी) नाम के इंजीनियरिंग स्टूडेंट को अपने घर में जगह देती है। लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि राहुल शादी में इंट्रेस्टेड नहीं है। ऐसे में वह निशा के जरिए राहुल को शादी करने के लिए तैयार करने की कोशिश करती है। राहुल भी निशा की सादगी और खूबसूरती को पसंद करने लगता है और बात पक्की हो जाती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब राजेश्वरी के घर पर युवराज (वत्सल) रहने के लिए आता है और राजेश्वरी को पता चलता है कि उसका अपना बिजनेस है और वह राहुल से ज्यादा पैसे वाला है। अब राजेश्वरी, चाहती है कि निशा की शादी राहुल से नहीं युवराज से हो।