तिश्नगी एक बॉलीवुड रोमांस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन समीर खान ने किया है। फिल्म में आर्यन वैद, राजपाल यादव,अनुष्का श्रीवास्तव,सपना राठौर, कावेरी प्रियम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तिश्नगी का निर्माण जयंत घोष ने किया है। तिश्नगी का मतलब होता है किसी भी चीज को पाने के लिए किसी भी हद तक जाना, जो इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। फिल्म के हर किरदार की अपनी-अपनी तिशनगी है,जिसके लिए हर किरदार अपनी-अपनी कोशिश करता हुआ नज़र आता है। कोई शिकार करता है तो कोई शिकार होता है। झूठ, प्यार, धोखा और ग़लतफ़हमी की यह एक ऐसी कहानी है, जो दर्शकों अपनी ओर आकर्षित करती हैं।