टाइम टू रीटेलिएट: मासूम एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन कुमार अभिषेक ने किया है। टाइम टू रिटालीएट: मासूम की मुख्य भूमिकाओं में आलिया खान डार, रितेश रघुवंशी और अनु चावला नजर आयेंगे।
टाइम टू रीटेलिएट: मासूम बाल यौन शोषण के विरुद्ध एक युवा लड़की के संघर्ष की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी का प्लाट मदरसे में मौलाना द्वारा किये जाने वाले बाल यौन उत्पीड़न से लिया गया है। इसी बाल उत्पीड़न का विरोध कर रही एक मुस्लिम युवती जोया की कहानी फिल्म में दिखाई गयी है।