द विंडो एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वीके चौधरी ने किया है। फिल्म में अमिट कुमार वसिष्ठ, टीना सिंह, प्रीति शर्मा, प्रवीण माहेश्वरी, अतुल हनवत, सयोनी मिश्रा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म की कहानी एक कलाकार के अपनी कला के प्रति सच्चा रहने और उसके जीवन की क्रूर सच्चाई के बीच के संघर्ष के बारे में है। उसकी कला सिनेमा है और वो अपने आर्ट के लिए कोई समझौता नहीं करना चाहता।