द टेनंट एक बॉलीवुड रहस्यमयी ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुश्रुत जैन ने किया है। यह फिल्म एक रहस्यमय महिला की है जो पारंपरिक समाज में रहने जाती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शमिता शेट्टी और स्वानंद किरकिरे नजर आयें हैं।
कहानी
एक किशोर छात्र जो अपने नियमित चलने वाली गर्मी की छुट्टियों को अपने वहीँ पुरानी तरह बिताने से थक गया है, के तभी उसी बीच उनके अपार्टमेंट में एक स्टाइलिश अकेली महिला आती है। धीरे-धीरे यह किशोर लड़का और वह लड़की घनिष्ठ मित्र बन गए, इस लड़की को उनके अपार्टमेंट के सभी लोग नापसंद करते हैं। सब ऐसे ही चल रहा था के तभी अचानक से उनका वीडियो देखने के बाद सभी अपार्टमेंट वालों ने उस लड़की को फ्लैट से जाने के लिए कह देते हैं। क्या वह चली गई, और वीडियो में ऐसा क्या था और वास्तव में यह महिला कौन थी, यही इस कहानी में दिखाया गया है।
रिलीज
यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज हुई है।