X
द लॉयन किंग
Drama | Musical | 19 Jul 2019 |
Hindi

द लॉयन किंग कहानी

द लॉयन किंग एक आगामी हॉलीवुड म्‍यूजिकल-ड्रामा फिल्‍म है जिसका निर्देशन जॉन फावरेउ ने किया है। यह एक एनिमेटेड फिल्‍म है।फिल्‍म के अंग्रेजी संस्‍करण में डोनाल्‍ड ग्‍लोवर, सेठ रोज़न और एल्‍फर वूडार्ड ने अपनी आवाजें दी हैं। फिल्‍म 19 जुलाई 2019 को भारत में हिंदी सहित कई अन्‍य स्‍थानीय भाषाओं भी रिलीज हुई है। हिंदी में फिल्‍म को शाहरुख खान,आर्यन खान, अरविंद स्‍वामी, अरमान मलिक, और संजय मिश्रा ने आवाज दी है। 

कहानी विस्‍तार से 
एक शेर है - जंगल का राजा मुफासा। अब हीरो है तो विलेन भी होगा। मुफासा का भाई स्कार उससे जलता है और तब और जल जाता है जब उसे लगता है कि मुफासा के बाद उसका बेटा सिंबा जंगल का राजा बनेगा। बस फिर क्या, स्कार के षड्यंत्र में मुफासा की मौत हो जाती है और इल्ज़ाम सिंबा पर लगाकर स्कार राजा बनता है। सिंबा भाग जाता है और सालों तक प्रतिशोध की आग में जलता है। और फिर एक दिन सिंबा वापस आता है अपना सब कुछ वापस लेने।
 
फिल्म की हिंदी डबिंग में इस राज्य का नाम रखा गया है गौरव भूमि। मुफासा और सिंबा की आवाज़ों में शाहरूख खान और आर्यन खान जान डालते हैं। वहीं अफ्रीका के जंगलों की कहानी को हिंदुस्‍तानी अंदाज़ में कहने के चक्कर में कहानी कहीं कहीं वो प्रभाव नहीं छोड़ पाती है। फिर भी श्रेयस तलपड़े और संजय मिश्रा के किरदार टिमन और पुंबा अपने बंबईया अंदाज़ में टपोरी बातें करते हैं और माहौल को हल्का बनाने में सफल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+