द इंडिया स्टोरी एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्माण सागर बी शिंदे द्वारा किया जा रहा है। श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की आने वाली फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन चेतन डीके कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा कोल्हापुर में भी होगी।
कहानी
यह फिल्म कीटनाशक कंपनियों से जुड़े बड़े घोटालों की अंधेरी और विवादित दुनिया में झांकती है। यानी फिल्म एक गंभीर विषय पर आधारित है जो समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उजागर करेगी।
रिलीज
यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ होगी।