द ग्रेट इंडियन इस्कैप 24 जून 2019 को रिलीज एक हिंदी फिल्म है जिसका निर्देशन तरणजीत सिंह नामधारी ने किया है। फिल्म में राघव रिषि, राज सिंह अरोड़ा और आशीष कपूर मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म 1971 के युध्द में तीन IAF पायलटों द्वारा भागने की योजना की एक ऐसी कहानी है जो युद्ध के दौरान स्थिति की तीव्रता और सशस्त्र बलों को अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस हद तक जाना पड़ सकता है को बयां करती है।