द गाजी अटैक एक बॉलीवुड वॉर ड्रामा है, जिसका निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया है। फिल्म में राणा दग्गुबाती, केके मेनन, अतुल कुलकर्णी, तापसी पन्नू, स्वर्गीय ओम पुरी मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 17 फरवरी 2017 को रिलीज हो चुकी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में एक युद्ध लड़ा गया था। जिसके बारे में किसी को पता नहीं चल सका था। यह लड़ाई न तो जमीन पर लड़ी गई न आसामान पर....भारतीय नौ सेना ने समुद्र के अंदर 18 दिनों तक लड़ाई लड़ी थी। इसी घटना पर आधारित फिल्म 'The Ghazi Attack' आधारित है।