द भूतनी एक आगामी हॉरर बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट हैं, इस फिल्म में सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी, लीड रोल में दिखाई देंगें। फिल्म का फर्स्ट लुक 1 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है। आपको बता दें इस फिल्म का टाइटल नाम पहले द वर्जिन ट्री था, लेकिन बाद में फिल्म मेकरों ने इसका नाम द भूतनी कर दिया।
रिलीज डेट
यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार थी लेकिन, फिल्म मेकरों ने रिलीज के कुछ दिन पहले इस फिल्म की डेट आगे बढ़ा कर 1 मई कर दी, और अब यह फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।