थैंक यू फॉर कमिंग एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन करण भूलानी द्वारा किया जा रहा है। बता दें इस फिल्म के निर्माता एकता आर कपूर और रिया कपूर हैं। इस फिल्म में भूमि पडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, करन कुंद्रा और अनिल शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है, कनिका को जो 32 साल की एक सिंगल लड़की है।
पुराने समय में कनिका के कई रिलेशनशिप्स रहे हैं, लेकिन अभी तक उसे उसका सपनो का राजकुमार नहीं मिला, जी हाँ, कनिका तलाश कर रही है अपने सपनो के मेढक यानी के राजकुमार का, लेकिन अब तक के उसके सभी रिलेशनशिप्स में उसे कभी भी ऑर्गेज्म नहीं हुआ है, लेकिन उसका ये इन्तजार भी खत्म होता है,
जब वह नशे की हालत में होटल के कमरे में किसी के साथ इंटिमेट होती है, लेकिन शराब के नशे की हालत में वह उस आदमी की शक्ल याद नहीं रख पाती, और उसे खोजना शुरू कर देती है। और इसी तलाश के इर्द गिर्द इस फिल्म की पूरी कहानी बुनी गयी है।
रिलीज
बता दें यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पररिलीज होने को तैयार है।