तेरे नाम वर्ष 2003 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है। फिल्म में सलमान खान और भूमिका चावला मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म से सलमान ने भूमिका को बॉलीवुड में लांच किया था। फिल्म ने विभिन्न क्षेत्रों को मिलाकर कुल 8 फिल्म फेयर अवार्ड अपने नाम किये थे।