तेरा क्या होगा लवली एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बलविंदर सिंह जुनेजा द्वारा किया गया है। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर फिल्म के तहत निर्माण किया जा रहा है इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज और रणदीप हूडा लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं, लीड एक्टरों के अलावा फिल्म में करण कुंद्रा, गीता अग्रवाल शर्मा, गीतिका विद्या ओहल्याण और पवन मल्होत्रा जैसे फ़िल्मी सितारे दिखाई देंगें।
कहानी
यह फिल्म लवली (इलियाना डिक्रूज) नाम की एक सांवली रंगत वाली लड़की की कहानी है, जिसे समाज में अपने रंग के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लवली शादी करना चाहती है, लेकिन उसे कई बार शादी के लिए अस्वीकार कर दिया जाता है क्योंकि वह गोरी नहीं है।
रिलीज
यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।